अमेठी की तर्ज पर ‘हाईटेक’ तैयारी!

भाजपा ने बनाया वार रूम, 40 लैपटाप पर दो शिफ्टों में काम करेंगे 80 युवा

अक्षर भास्कर डिजिटल, छिंदवाड़ा। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की तैयारियां जारी हैं। अब जोर-शोर से काम होगा। जिला भाजपा ने अमेठी की तर्ज पर ‘हाईटेक’ तैयारी की है। इसके पहले चरण के तहत जिला भाजपा कार्यालय के तीन कमरों में वार रूम बनाया गया है। इस हाईटेक वार रूम में ४० लैपटाप के साथ दो शिफ्ट में ८० युवाओं की टीम काम करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ में भाजपा चुनावी तैयारियां ठीक उसी तर्ज पर कर रही है जिस तर्ज पर अमेठी में उस चुनाव के दौरान की गई थी जिसमें राहुल गांधी चुनाव हारे थे और स्मृति ईरानी विजय हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक यह सब लोकसभा विस्तारक अशोक यादव की रणनीति के तहत हो रहा है। यह वार रूम पहले विधानसभा फिर लोकसभा में भाजपा के काम आएगा। शुभ मुहूर्त पर पूजा पाठ कर किया शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, लोकसभा विस्तारक अशोक यादव, जिला महामंत्री परमजीत सिंह विज, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गरिमा प्रतीक दामोदर सहित अन्य पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा पाठ कर वार रूम का शुभारंभ किया गया। भोपाल के बाद दूसरा वार रूम बताया जाता है कि छिंदवाड़ा के पहले भोपाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस प्रकार का वार रूम बनाया गया है। प्रदेश में छिंदवाड़ा दूसरा जिला है जहां वार रूम बना है। भोपाल में भी ४० लैपटाप पर भाजपा की टीम काम करेगी। छिंदवाड़ा में भी फिलहाल इतनी ही संख्या रखी गई है। यह होगा वार रूम से… वार रूम में पार्टी के कार्यक्रम, सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने विशेष नजर रखी जाएगी। बूथ लेवल पर माइक्रोमैनेजमेंट का किया जाएगा। इसके बाद एक डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा। इस वार रूम से बूथ लेवल के कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारीयों, नेताओं से वार रूम का सतत संपर्क रहेगा।

शुभ मुहूर्त पर पूजा पाठ कर किया शुभारंभ

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, लोकसभा विस्तारक अशोक यादव, जिला महामंत्री परमजीत सिंह विज, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गरिमा प्रतीक दामोदर सहित अन्य पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा पाठ कर वार रूम का शुभारंभ किया गया।

भोपाल के बाद दूसरा वार रूम

बताया जाता है कि छिंदवाड़ा के पहले भोपाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस प्रकार का वार रूम बनाया गया है। प्रदेश में छिंदवाड़ा दूसरा जिला है जहां वार रूम बना है। भोपाल में भी ४० लैपटाप पर भाजपा की टीम काम करेगी। छिंदवाड़ा में भी फिलहाल इतनी ही संख्या रखी गई है।

यह होगा वार रूम से…

वार रूम में पार्टी के कार्यक्रम, सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने विशेष नजर रखी जाएगी। बूथ लेवल पर माइक्रोमैनेजमेंट का किया जाएगा। इसके बाद एक डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा। इस वार रूम से बूथ लेवल के कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारीयों, नेताओं से वार रूम का सतत संपर्क रहेगा।

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *