Chhindwara News : 81 पदाधिकारी देंगे ‘परामर्श’ किसे कमान सौंपनी है!

भाजपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी में गहमागहमी

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी में गहमागहमी का माहौल है।

भाजपा से जुड़ा हर व्यक्ति ये जानने को उत्सुक है कि किसके हाथ में जिला भाजपा की कमान रहेगी।

भाजपा में अनुशासन को खासा महत्व दिया जाता है।

इस लिहाज से पार्टी संगठन चुनावों को लेकर बकायदा गाइडलाइन बनाती है और उसका पालन करती एवं करवाती है।

मंडल चुनाव के बाद अब पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की नजरें जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर टिकी हैं।

कई सवाल कार्यकर्ताओं के जहन में हैं।

कौन नया जिलाध्यक्ष होगा ?

किसे पार्टी की कमान मिलेगी?

वगैरह…वगैरह।

इन सबके बीच कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं जो जिले में पार्टी की कमान संभालना चाह रहे हैं।

ऐसे देंगे अपनी राय…

पहले तो आपको ये बता दें कि जिलाध्यक्ष चुनने के लिए भाजपा ने किन पदाधिकारियों को अधिकृत किया है।

सूत्र बताते हैं कि इसके लिए पार्टी ने प्रदेश स्तर पर एक फार्मेट बनाया है।

इस फार्मेट के अनुसार सबसे पहले परामर्शदाता (सामान्य भाषा में वोटर कह सकते हैं) को अपना नाम लिखना है,

दायित्व लिखने के बाद उन तीन लोगों के क्रमवार नाम लिखना है जिन्हे वह अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।

चौथा पाइंट ये है…

इस फार्मेट में चौथे नंबर के पाइंट को भी तरजीह दी गई है।

इसमें अन्य एससी/महिला हेतु सुझाव मांगा गया है।

इससे भी जिले में परिस्थितियां प्रभावित होने की आशंका भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यक्त कर रहे हैं।

ये दे सकेंगे परामर्श

जो पदाधिकारी इस प्रक्रिया के तहत परामर्श दे सकते हैं उनमें मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि,

विधायक/पराजित प्रत्याशी, सांसद (लोकसभा/ राज्यसभा) जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी,

राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी,

वर्तमान एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष (यदि पार्टी के हैं तो) महापौर,

सभापति, नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष/उपाध्यक्ष प्रदेश कोर ग्रुप शामिल हैं।

इस हिसाब से छिंदवाड़ा जिले में कुल 81 पदाधिकारी जिलाध्यक्ष चुनेंगे।

ये हैं अध्यक्ष पद के दावेदार…

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए जिन दावेदारों के नाम चर्चाओं में उनमें विवेक बंटी राय, संदीप रघुवंशी,

शैलेंद्र रघुवंशी, श्रीराम चौरसिया, विजय झांझरी, योगेेंद्र राणा,

शंटी बेदी, योगेश साहू, गरिमा प्रतीक दामोदर, नीलू निर्मलकर,

ज्योति डेहरिया, संजय सक्सेना, विजय पांडे,

अनुज पाटकर, रोहित पोफली,

कमलेश उईके, उत्तम ठाकुर, जागेंद्र अलडक,

दारा जुनेजा शामिल हैं।

आगामी ‘आकर्षण’…

टीका पर 376 और 420 जैसे आरोप…!

परमजीत ने तो अपनी पार्टी के नेता की ही दे दी सुपारी…!

खोटी नीयत का नितिन तो पहले ही बदनाम…!

Read More…Chhindwara News : भरी बैठक में कर्मचारी के अपमान को लेकर निगम में मचा बवाल!

Read More…Chhindwara News : जल महोत्सव से प्रभारी मंत्री को कर दिया गायब!

Spread The News

One thought on “Chhindwara News : 81 पदाधिकारी देंगे ‘परामर्श’ किसे कमान सौंपनी है!

  1. जो पार्टी का सच्चा वफादार हो तथा किसी भी अच्छा बाजी का किसी भी गुड बाय जी में सम्मिलित ना हो सबको सभी समाजों को अपने संगठन में सभी को अपना अच्छा पद मिले सभी समाजों का का भाजपा जिला में प्रतिनिड में मिले पुराने कार्यकर्ताओं की मान सम्मान हो जो भ्रष्टाचार में लिप्त है नेता उन्हें पार्टी के इसमें कोई पद ना हो यही मेरी यही मेरी इच्छा मेरी मेरी ओपिनियन है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *