Intoxication : भाजपा जिला पदाधिकारी और नेत्री के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत

गुलाबरा निवासी युवती ने लगाए घर आकर डराने धमकाने के आरोप

Intoxication : छिंदवाड़ा। भाजपा के एक जिला पदाधिकारी और एक संगठन की नेत्री के विरुद्ध कोतवाली में

शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता गुलाबरा निवासी युवती है जिसने भाजपा पदाधिकारी और नेत्री पर

घर में घुसकर डराने धमकाने के आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस को शनिवार (आज) दी गई

लिखित शिकायत में शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी नेत्री द्वारा उसकी छवि

खराब की जा रही थी और भ्रामक बातें कहीं जा रही थीं। शिकायतकर्ता युवती को जब इस बारे में पता चला तो

उसने आरोपी नेत्री को फोन कर समझाने का प्रयास किया। आरोपी नेत्री ने इस दौरान फोन पर जमकर

गाली गलौच की। शिकायतकर्ता युवती ने इस बीच फोन काट दिया। कुछ देर बाद उक्त आरोपी नेत्री

भाजपा जिला पदाधिकारी के साथ शिकायतकर्ता युवती के घर पहुंच गई। उसके साथ दो-तीन

Advertisement

अन्य युवक-युवती भी थे। शिकायतकर्ता युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर के सामने

जमकर गाली-गलौच की और उसके पिता से भी अभद्रता की। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के हाथ में बेस बॉल

और हॉकी थी। यह दृश्य शिकायतकर्ता के घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। बहरहाल फिलहाल

पुलिस ने आवेदन ले लिया है। शिकायतकर्ता युवती ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।

Read More…Audacity : यूनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ‘दुस्साहस’ हाईकोर्ट को गुमराह करने किया प्रयास !

Read More…Announcement : विक्की साहू अध्यक्ष बने, मोनू को उपाध्यक्ष की कमान

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *