प्रसव पीडि़ता महिला को चारपाई पर पहुंचाया अस्पताल क्योंकि सड़क नहीं है
Shameful : अमरवाड़ा। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालीवाड़ा शारदा के खजरी वार्ड से एक बार फिर कांधों पर
‘सिस्टम का बोझ’ उठाती तस्वीर सामने आई है। जहां की ये तस्वीर है वहां जमीन पर चलने के लिए पक्की सड़क
आज भी एक सपना है। नतीजा, उपचार आदि के लिए ग्रामीण गंभीर मरीजों को आजादी के 80 वर्ष बाद भी
खटिया पर अस्पताल तक पहुंचाने मजबूर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में 21 वर्षीय प्रदीपा पति
राजकुमार बट्टी नामक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के द्वारा 108 नंबर डायल किया लेकिन एंबुलेंस
गांव तक नहीं पहुंच पाई। कारण, रास्ते में इतना ज्यादा कीचड़ है कि चौपहिया-दुपहिया वाहन तो दूर
पैदल चलना भी दूभर है। आखिरकार प्रसूता को ग्रामीण मोतीराम भलावी, मुकेश उईके, अंकित बट्टी,
तुकाराम उईके, राहुल उईके, चारणलाल बट्टी, प्रीतलाल धुर्वे, शर्मिला बट्टी आदि चारपाई पर अस्पताल लाया गया।
महिला सरपंच के प्रयास भी विफल, कोई सुनवाई नहीं
इस ग्राम पंचायत की सरपंच माया चंदन पटेल खुद महिला हैं। उन्होने बताया कि उनके द्वारा बार-बार
प्रस्ताव बनाकर अमरवाड़ा जनपद पंचायत को भेजा जाता है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
जुन्नारदेव और बिछुआ के मामले बटोर चुके सुर्खियां
Advertisement

इसी से मिलते-जुलते दो मामले हाल ही में सुर्खियां बटोर चुके हैं। इनमें जुन्नारदेव के पील्हावाड़ी में सड़क न होने के चलते
ग्रामीण साड़ी की डोली बनाकर तीन उफनते नदी-नाले पार कर नवविवाहिता को अस्पताल पहुंचाते हैं। वही दूसरे
मामले में बिछुआ के बंधान माल में एक शवयात्रा सिस्टम की खामी बताती नजर आई जिसमें ग्रामीण
आधे पैर कीचड़ में से शव लेकर मोक्षधाम जाते नजर आ रहे हैं।
Read More…Kanafoosee : नेताजी बैठक से चले गए क्योंकि कुर्सी 5वें नबर पर थी !
Read More…Hooliganism : ‘भैया के भू-माफियाओं’ ने कर दी पुलिस कर्मियों से मारपीट !
