F.I.R. : राणा ने युवती को भेजा 1 करोड़ की मानहानि का नोटिस

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; भाजपा जिला उपाध्यक्ष, श्रद्धा पटेल सहित 1 अन्य आरोपी

F.I.R. : छिंदवाड़ा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने गुलाबरा निवासी शिकायतकर्ता दीपिका मिलामपुरे को 1 करोड़ की

मानहानि का नोटिस भेजा है। अपने अधिवक्ता संजय गुर्जर के माध्यम से भेजे गए नोटिस में राणा ने दीपिका से

न्यायालय में आरोप साबित करने की चुनौती दी है साथ ही कहा है कि यदि वह न्यायालय में आरोप साबित नहीं कर पाई

तो उसे 1 करोड़ रुपए बतौर मानहानि देने होंगे। सोमवार को यह नोटिस रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रेषित

कर दिया गया। राणा का कहना है कि उन्हें बेवजह इस पूरे में मामले में घसीटा गया है और उनकी छवि खराब की गई है।

इसके चलते उन्होने न्यायालय की शरण ली है।

श्रद्धा पटेल अब अध्यक्ष नहीं..?

दूसरी ओर सूत्रों से खबर आ रही है कि श्रद्धा पटेल जिस संगठन में कार्य कर रही थीं वहां से उन्हे

कार्यमुक्त कर दिया गया है। हालांकि कोई भी पदाधिकारी इसकी आधिकारिक पुष्टि करने तैयार नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि उक्त संगठन की बैठक सोमवार (आज) दोपहर 12 अचानक बुलाई गई जिसमें

बताया गया कि ‘एक निर्णय’ लेना है। इसी बैठक में श्रद्धा पटेल को कार्यमुक्त करने का निर्णय लिया गया।

इन धाराओं में दर्ज किया मामला

कोतवाली पुलिस ने शिकायतकर्ता दीपिका मिलामपुरे की शिकायत पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा,

श्रद्धा पटेल और एक अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इन पर बीएनएस की धारा 296 (ए), 351 (बी),

3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। योगेंद्र राणा और श्रद्धा पटेल ने भी थाने में शिकायत की है।

Read More…Intoxication : भाजपा जिला पदाधिकारी और नेत्री के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत

Read More…Audacity : यूनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ‘दुस्साहस’ हाईकोर्ट को गुमराह करने किया प्रयास !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *