घरघोंदी के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी
Warning : केवलारी। नगर के समीप ग्राम पंचायत खापा के ग्राम घरघोंदी में पेयजल संकट गहरा गया है।
इस भीषण गर्मी में पानी त्राहि-त्राहि मची हुई है। पांच वर्षों से अधूरी पड़ी नल जल योजना
पूरी नहीं हुई। इस संबंध में ग्राम घरघोंदी निवासियों ने एसडीएम कार्यालय एवं थाना केवलारी पहुंचकर
ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शासन की मंशानुसार ग्राम में नलजल योजना स्वीकृत हुई थी।
ठेकेदार एवं पीएचई विभाग केवलारी लापरवाही और कमीशन खोरी के चलते आज दिनांक तक
नलजल योजना बनी पूरी नहीं हुई। इसके कारण ग्राम में पेय जल संकट गहरा गया है। आम लोग
तीन-चार किलोमीटर दूर जाकर पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि
एक सप्ताह के अन्दर नल जल योजना सुचारू रूप से संचालित नहीं हुई तो 5 जून शुक्रवार को
चांदनी चौक केवलारी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा।
Read More…MP Politics : कमलनाथ के लिए भाजपा की तरफ से रास्ता साफ !
Read More…Meeting : 15 पत्रकारों ने त्यागी अन्य संगठनों की सदस्यता
