राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी पार्टी
MP Politics : भोपाल। ये तो सभी जानते हैं कि राज्यसभा के लिए कांग्रेस की ओर से बतौर प्रत्याशी
प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का नाम चल रहा है। कांग्रेस उन्हें राज्यसभा में भेजने पर विचार कर रही है
लेकिन पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर भी अंदर ही अंदर सता रहा है। कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग की ये चिंता
अब दूर होती नजर आ रही है। भाजपा ने तय किया है कि वह तीसरी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
यदि ऐसा हुआ और कांग्रेस ने बतौर प्रत्याशी कमलनाथ को मैदान में उतारा तो बिना किसी रुकावट के
उनका राज्यसभा पहुंचना सुनिश्चित हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में बुधवार को
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और
Advertisement

राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष से भेंट की। यह साधारण भेंट नहीं थी। भाजपा के गलियारों में
कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों को राज्यसभा के लिए
कुछ नामों की सूची सौंपी है। इस भेंट के दौरान श्री खंडेलवाल को राष्ट्रीय पदाधिकारियों से
संकेत मिले हैं कि तीसरा उम्मीदवार राज्यसभा के चुनावी मैदान में भाजपा की ओर से नहीं उतारा जाएगा।
इसका सीधा मतलब है कि कांग्रेस जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी वह बिना टेंशन उच्च सदन तक पहुंच जाएगा।
सूची में इनके नाम शामिल
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दोनों राष्ट्राय पदाधिकारियों को राज्यसभा
उम्मीदवारी के लिए जिन नामों की सूची सौंपी है उनमें वर्तमान नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,
अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ
लगभग एक दर्जन नाम और शामिल हैं।
Read More…Exhortation : ‘सबको एक मंच पर समेटने वाले नेता, आप चुनाव लड़ें’
Read More…Shock : परमजीत विज और विनोद मालवी के विरुद्ध कोर्ट ने दर्ज किया प्रकरण
