Incident : चोर कर रहा था चोरी, अचानक पहुंच गया दुकान मालिक

पिछले तीन दिनों में यह दूसरी घटना

Incident : केवलारी। नगर पर अब चोरों की नजर पडऩे लगी है। हाल ही में एक मामला सामने आया

जिसमें एक चोर चोरी करते देखा गया। बाजार चौक केवलारी में निर्मित टीन शेड के अंतर्गत सब्जी मंडी में

बुधवार की रात्रि 11.40 बजे चूड़ी मनिहारी व्यवसायी रमेश लखेरा की दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा

दुकान की रस्सी व तिरपाल खोल कर चोरी की जा रही थी। उसी दौरान रमेश लखेरा के पुत्र दीपेश

घूमते हुए दुकान के पास पहुंचे और उन्होने चोर को चोरी करते तत्काल मौके पाया गया।

जब उन्होने चोर को देखकर शोर मचाया तो चोर घबरा कर सामान वही छोड़कर भाग गया। दीपेश ने

कुछ दूरी तक पीछा किया गया किंतु चोर भाग गया। इसके बाद उन्होने तत्काल 112 डायल

करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जानकारी ली और घटना स्थल से

थोड़ी दूरी से एक संदिग्ध बाइक एमपी १८ एसए 4762 प्राप्त जब्त की और

थाना केवलारी ले जाया गया। उक्त घटना के 2 दिन पहले भी शरमन जोगी की दुकान से

15-20 हजार का मनिहारी सामान चोरी गया है, जिसकी एफआईआर भी उसने थाना

केवलारी में करवाई गई है। पिछले 3 दिनों में उस क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। क्षेत्रवासियों ने

पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों की तत्काल पतासाजी की मांग की है।

Read More…Warning : अब पानी के लिए करेंगे आंदोलन

Read More…MP Politics : कमलनाथ के लिए भाजपा की तरफ से रास्ता साफ !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *