Chhindwara News : देसी पिस्टल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

मोहन नगर में बना रहे थे वारदात की योजना, 77 हजार रुपए का सामान जब्त

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। शहर में अवैध हथियारों का धंधा भी चल रहा है।

गुरूवार को पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने के मामले का पर्दाफाश किया।

इसमें तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और 77 हजार रुपए नगद जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में फरदीन उर्फ फज्जू, अरमान और दुर्गेश उर्फ सागर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि फरदीन पर पहले से ही 13 केस दर्ज हैं।

जिनमें लूट, हत्या का प्रयास, अपहरण, चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले शामिल हैं।

अरमान पर पहले से ही 8 अपराध दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स, मारपीट और जुआ के मामले शामिल हैं।

दुर्गेश पर पहले से ही 14 अपराध दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और अन्य अपराध शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहन नगर छिंदवाड़ा में शराब भट्टी के पास, कबाड़ के सामने ग्राउंड पर तीन लड़के अवैध हथियार (देसी पिस्टल और कारतूस) रखे हुए है और खरीदी-ब्रिकी की बातचीत कर रहे हैं।

इसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस टीम ने बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा।

इस दौरान आरोपियों के कब्जे से पचास हजार रुपए कीमत की 2 देशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 3 एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए हैं।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Read More…Chhindwara News : कार की बोनट में हो रही थी गांजे की तस्करी, 44 किलो जब्त

Read More…Chhindwara News : नंदू, प्रकाश के जुए की अमरवाड़ा में धूम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *