Chhindwara News : सेवानिवृत्ति पर जनपद सीईओ बने दूल्हा, पत्नी दुल्हन

‘बारात’ में पुत्र, पुत्रियां और नाती-पंथी भी हुए शामिल

Chhindwara News : अमरवाड़ा। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुगाराम मेहरा सीईओ को अमरवाड़ा जनपद पंचायत से सेवा निवृत्त होने पर उनके निवास स्थान तक रथ के दूल्हा बनाकर ले जाया गया।

इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं जो दुल्हन बनीं थीं।

परिजनों में पुत्र, पुत्रियां, दामाद, नाती पंथी भी शामिल हुए।

विकासखंड के 71 ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पंच एवं ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधियों की सीईओ श्री मेहरा के परिजनों की उपस्थिति में जनपद पंचायत के सभागृह में भाविनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कोडरा में पदस्थ पंचायत सचिव नरेंद्र तिवारी को भी विदाई दी गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी की विदाई के अवसर पर देवेंद्र कुमार पूर्व नपा अध्यक्ष,

विनोद चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष, नितिन मुकेश ब्राह्मे, एसडीओ घनश्याम नागले इंजीनियर, शिव चौधरी, वीरेंद्र गोतमारे, महेंद्र डेहरिया,

उपयंत्री बघेल रीना मेहरा, अशोक सराठिया पंचायत इंस्पेक्टर, लोकेश उपाध्याय, राकेश वाहने, राजेश तिवारी गणेश प्रसाद जय कुमार सबरा,

रवि बर्मन, देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन विनोद वर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।

Read More…Mandideep News : बच्चों को सिखाया गौरी-गणेश प्रतिमा बनाना

Read More…Chhindwara News : बारह ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *