कांग्रेस नेता के पोस्टर का पोस्टमार्टम, जमकर उड़ रहा माखौल
Kanafoosee : छिंदवाड़ा। कांग्रेस के किसी नेता द्वारा हाल ही में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस पर
शुभकामनाएं प्रेषित करने के उद्देश्य से दो अलग-अलग पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए थे। ये पोस्टर अब
पार्टी में चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल हुआ यूं कि तथाकथित नेताजी ने ये पोस्टर एआई से बनवाए।
पोस्टर में सबसे ऊपर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की फोटो लगी है। इन फोटो को ‘एआई’ ने जिस प्रकार
बनाया है या यूं कहें कि बिगाड़ा है…ये माखौल का विषय बन गए हैं। इन नेताओं में से एक का तो

चेहरा ही पूरी तरह बदल दिया गया है। मजे की बात ये है कि ‘एआई’ ने इन नेताजी की फोटो के साथ
कोई छेड़छाड़ नहीं की। खुद की फोटो साफ-सुथरी देख तथाकथित नेताजी ने पोस्टर धड़ाधड़ पोस्ट कर दिए।
अब ये पोस्टर उनकी और वरिष्ठ नेतृत्व की फजीहत करवा रहे हैं। अब जिन लोगों ने नेताजी के
इन पोस्टर का ‘पोस्टमार्टम’ किया वे सोशल मीडिया पर लिखने से भी नहीं चूक रहे। एक ने तो
यहां तक लिख दिया कि ‘नाटे का दिमाग महानाटा’। बहरहाल, इस कानाफूसी के बीच कोई नेताजी का नाम
अपनी जबान से लेने राजी नहीं हो रहा। हां, यह जरूर बताया गया कि पोस्टर पोस्ट करने वाले नेताजी
पहले आर्केस्ट्रा में नाचते थे अब संगठन को उंगलियों पर नचाने का प्रयास कर रहे हैं…! जिसको
संगठन की तस्वीर सम्हालने का जिम्मा सौंपा उसने अपने नेताओं की तस्वीर ही बदल डाली।
Read More…Kanafoosee : बैठक में भिड़े नेता ‘समन्वय’ की उड़ी धज्जियां !
Read More…F.I.R : अमित सूचक ने भाई की मौत के बाद पार कर दिए सवा करोड़ !
