कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं, बेकाबू होने लगे हालात
Kanafoosee : छिंदवाड़ा। जिला कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा से लड़ते-लड़ते अब कांग्रेस नेता
खुद ही आपस में टकराने लगे हैं। कहा जा रहा है कि जिनके कांधों पर सबको साथ लेकर चलने की जवाबदारी है वे ही
पार्टी के बिखराव का कारण बनने की ओर अग्रसर हैं। मामला हाल ही में हुई बैठक का है।
कानाफूसी चल रही है कि इस बैठक में दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। यह ‘भिड़ंत’ मामूली
इसलिए नहीं कही जा सकती क्योंकि एक नेता ने टेबल पर जोरदार मुक्का पटकते हुए अपनी बात
दमदारी से रखने का प्रयास किया तो दूसरे ने ‘इस्तीफा ले लो’ और ‘मार दो’ जैसे शब्दों का उपयोग कर डाला।
बैठक में मौजूद अन्य नेताओं ने माहौल शांत कराया। इस बैठक में ‘समन्वय’ की जमकर धज्जियां उड़ीं।
मामला जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। बहरहाल, कहा जा रहा है कि सत्ता वनवास का दु:ख भोग रही कांग्रेस में
यदि गुटबाजी इस चरम पर पहुंच गई है कि जिम्मेदार नेता भरी बैठक में बच्चों की तरह लड़ रहे हैं
तो अब पार्टी का भगवान ही मालिक है।
Read More…F.I.R : अमित सूचक ने भाई की मौत के बाद पार कर दिए सवा करोड़ !
Read More…Janmashtmi : कान्हा के भक्ति रंग में ‘माधवास’ के संग झूमेगा छिंदवाड़ा
