पुलिस ने जांच की तो पता चला फर्जी हस्ताक्षर किए चैक पर
F.I.R : छिंदवाड़ा। पैसों के लिए कोई कितना गिर सकता है और किस हद तक जा सकता है, ऐसे कई उदाहरण
आज समाज में मौजूद हैं। इन उदाहरण की संख्या में और इजाफा तब हो गया जब छिंदवाड़ा का एक मामला
प्रकाश में आया। यह मामला ऐसे व्यक्ति से से जुड़ा है जो समाज में तो कॉलर ऊंचा कर खुद को सफेदपोश बताता है लेकिन
उसकी हरकतों ने न सिर्फ उसकी काली करतूतों की पोल खोल दी बल्कि उसका अमानवीय चेहरा भी सबके
सामने ला दिया। प्रकरण शहर के व्यापारी अमित सूचक से जुड़ा है जिसने अपने भाई की मौत के बाद
उनके बेसहारा परिवार को सहारा देने की बजाय बेसहारा कर दिया।
ये है मामला
दरअसल, अमित सूचक की भाभी प्रीति सूचक पत्नी स्व. रितेश सूचक ने थाना कुंडीपुरा में एवं पुलिस अधीक्षक
छिंदवाड़ा के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति रितेश सूचक की मृत्यु के बाद उनके देवर
अमित सूचक के द्वारा रितेश सूचक और प्रीति सूचक के बैंक खातों से फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर करोड़
रुपए से अधिक निकाल लिए और अपने नाम के बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए। शिकायत की जांच के दौरान
पीडि़ता प्रीति सूचक के नमूना हस्ताक्षर जांच के लिए पुलिस ने भोपाल भेजे। जांच रिपोर्ट के अनुसार
प्रीति सूचक के जाली हस्ताक्षर अमित सूचक के द्वारा किए गए थे और लाखों रुपए प्रीति सूचक के खाते से
निकाले गए थे। इस आधार पर अमित सूचक पिता बसंत सूचक के विरुद्ध कुंडीपुरा थाने में 31 अगस्त को
भादंसं की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
चेकबुक और तीनों मोबाइल कब्जाए
अमित सूचक की भाभी ने पुलिस को बताया है कि अपने सगे भाई रितेश सूचक की मौत के बाद अमित ने उनकी
बैंक चेकबुक और तीनों मोबाइल कब्जा लिए। कई बार मांगने पर उक्त चीजें नहीं दी गईं।
पुलिस ने भी जांच में कई रितेश सूचक की मौत के बाद कई ट्रांजक्शन पकड़े हैं।
बहरहाल, मामला शहर में चर्चाओं में बना हुआ है।
Read More…Janmashtmi : कान्हा के भक्ति रंग में ‘माधवास’ के संग झूमेगा छिंदवाड़ा
Read More…Kanafoosee : भोपाल जाओ ‘टॉप अप डालो’ और नौकरी करो !
