Protests : कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की निभाई ‘औपचारितकता’

नेताओं की ‘आक्रामकता’ गायब, युवा कार्यकर्ता पीछे रहे

Protests : छिंदवाड़ा। कांग्रेस ने प्रदेश भर में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

छिंदवाड़ा में भी जिला कांग्रेस कमेटी ने यह प्रदर्शन किया लेकिन छिंदवाड़ा का प्रदर्शन महज ‘औपचारिकता’

बनकर रह गया। कांग्रेस भवन से रैली के रूप में एकजुट होकर निकले कांग्रेस जन कलेक्ट्रेट पहुंचते-पहुंचते

चार भागों में नजर आने लगे। साफ नजर आ रहा था कि सभी अपना-अपना श्रेय लेना चाह रहे थे।

जैसे-तैसे कलेक्ट्रेट के सामने इकट्ठा हुए तो संख्या बल विशेष नजर नहीं आया। जिस हिसाब से

कांग्रेस इसे जिला स्तर का प्रदर्शन बता रही थी उसके अनुसार कार्यकर्ताओं की कमी स्पष्ट तौर पर

नजर आ रही थी। कांग्रेस का इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर अब तक का यह सबसे कमजोर प्रदर्शन

माना जा रहा है।

प्रदर्शन से ज्यादा रील-फोटो पर ध्यान

कांग्रेस नेताओं में से अधिकतर का ध्यान रील बनाने और फोटो खिंचवाने में ज्यादा नजर आ रहा था। बैरिकेड्स

Advertisement

झकझोरने के बजाए नेता उस पर बैठे रहे। उनके समर्थक सामने से उनके फोटो खंचते रहे और वीडियो बनाते रहे।

पहले धन्यवाद दिया फिर पुतला दहन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद बैरिकेड पर बैठे-बैठे ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने

कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दे दिया। इसके बाद पुतला दहन किया गया।

धन्यवाद सुनकर कुछ कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल से रवाना हो गए। बाद में उन्हें पता चला कि

पुतला दहन भी किया गया है।

युवा कांग्रेस, कई पार्षद गायब

कांग्रेस के इस महत्वपूर्ण प्रदर्शन में युवा कांग्रेस नजर नहीं आई। युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल भी नदारद थे। इसके अलावा

कांग्रेस के कई पार्षद भी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। इसे भी कांग्रेस की कमजोरी के रूप में देखा जा रहा है।

कुत्ते को ज्ञापन देने की जिद !

कांग्रेस पदाधिकारियों ने ज्ञापन लेने के लिए कलेक्टर को बुलाने की बात कही। इस पर मौजूद अधिकारियों ने कलेक्टर

के बैठक में व्यस्त होने की बात कही। इस पर कांग्रेस ने जिद पकड़ ली कि यदि कलेक्टर नहीं आए

तो वे कुत्ते को ज्ञापन देंगे। हालांकि बाद में एडीएम पहुंचे और समझाइश के बाद कांग्रेसियों ने उन्हें

ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस प्रदर्शन के तहत छिंदवाड़ा में कुत्ते

को ज्ञापन सौंप चुकी है। उक्त प्रदर्शन में उमंग सिंघार भी शामिल हुए थे।

मुखौटा पहनाकर लगाई हथकड़ी

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का मुखौटा पहनाकर व्यक्ति के हाथों में हथकड़ी लगाई। आरोपी की तरह

उसका शहर में जुलूस निकाला। राजीव भवन, जिला अस्पताल, सिटी कोतवाली, महात्मा गांधी चौक,

गर्ल्स कॉलेज, इंदिरा तिराहा से होते हुए अम्बेड़कर चौराहा से कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां भाजपा सरकार और चुनाव

आयुक्त के खिलाफ वोट चोरी और वोटर चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

गुप्ता का पुतला फूंका।

यह कहा ज्ञापन में…

कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम प्रस्तुत ज्ञापन में कहा कि

विश्व का सबसे विश्वसनीय और सबसे बड़ा निर्वाचन आयोग भारत का था, किन्तु भारत निर्वाचन आयोग के भीतर

जारी गोलमाल के चलते मतदाताओं के वोटों की चोरी पुष्ट हो चुकी है, जिससे निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता

खत्म हो चुकी है। कांग्रेस ने वोट चोरी की खिलाफत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ये मांगे कीं…

चौदह आपत्तियों का विषय, आधार, रिकॉर्ड और अंतिम निर्णय अविलम्ब सार्वजनिक किया जाए। एसआईआर का विधानसभा

एवं बूथवार डेटा तथा नाम हटाने व जोडऩे के कारणों को जारी किया जाए। वास्तविक मतदाताओं को आपत्ति,

अपील और पात्र होने पर नाम पुन: जुड़वाने का अवसर प्रदान किया जाए। गंभीर अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष

जांच हो और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। निर्वाचन आयोग अपनी निर्णय

प्रक्रिया और कार्यप्रणाली पर दस्तावेजों के साथ सार्वजनिक स्पष्टीकरण दे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

गुप्ता का तत्काल इस्तीफा लिया जाए।

Read More…Intoxication : भाजपा जिला पदाधिकारी और नेत्री के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत

Read More…F.I.R. : राणा ने युवती को भेजा 1 करोड़ की मानहानि का नोटिस

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *