Celebration : विनोद यदुवंशी के जन्मदिन की रही धूम, कई स्थानों पर काटे केक

कमलनाथ-नकुलनाथ ने फोन पर दी शुभकामनाएं, समारोह में युवाओं की मौजूदगी रही उल्लेखनीय

Celebration : छिंदवाड़ा। जिला युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में जिला यदुवंशी समाज के अध्यक्ष

विनोद यदुवंशी के जन्मदिन की शुक्रवार को धूम रही। पूरे शहर में कई स्थानों पर सामाजिक जनों और

कांग्रेस कार्याकर्ताओं ने उन्हें आमंत्रित कर उनसे केक कटवाया और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

कमलनाथ और जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने उन्हें फोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ऐसा रहा कार्यक्रम…

युवा नेता विनोद यदुवंशी के जन्मदिवस पर कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई।

यहां जिला यदुवंशी गौली समाज ने उनसे केक कटवाया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सामाजिक जन

बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसके बाद जिला कांग्रेस भवन में पीसीसी उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी,

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, मनीष पांडे, रिंकू नैय्यर, सचिन वानखेड़े, एकलव्य यहके,

पिंचू बैस सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक कटवाया गया।

श्री यदुवंशी के जन्मदिन पर बरारीपुरा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया था जहां

उन्होने भगवती का आर्शीवाद लिया। इसके अलावा बस स्टैंड में इंडियन क्लब, लालबाग में पार्षद

आकाश मोखलगाय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजों के साथ उनका स्वागत किया एवं

जन्मदिन मनाया। बरारीपुरा में राहुल मालवीय ने शानदार आयोजन किया जिसमें युवाओं का बड़ा

समूह नजर आया। परासिया रोड पर एकलव्य यहके के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री यदुवंशी का स्वागत

किया और केक कटवाया। इसी कड़ी में पाठाढाना में वीर उईके, गुलाबरा में यूनुस खान, नागपुर नाका में विकास यदुवंशी,

बगलामुखी माता मंदिर में पार्षद हर्षा अंबर दाढ़े, शुभम चौरे, निक्की गुप्ता आदि ने युवा जोश के साथ

विनोद यदुवंशी का स्वागत कर केक कटवाया।

भजन संध्या में शामिल हुए कांग्रेस विधायक

युवा नेता विनोद यदुवंशी के जन्मदिन अवसर पर शाम को शहनाई लॉन में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस

समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं यदुवंशी समाज के सदस्यों और युवाओं

ने मौजूदगी दर्ज करवाई। कार्यक्रम में परासिया विधायक सोहन वाल्मिक, जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके,

सौंसर विधायक विजय चौरे, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, पांढुर्णा विधायक नीलेश उईके

शामिल हुए और काफी देर तक उन्होने भजन संध्या का आनंद लिया।

Read More…Public Problem : 6 माह से पेंशन के लिए तरस रहे बुजुर्ग !

Read More…Challenge : कर्मचारी से मोह; रिलीव नहीं कर रहे प्रभारी अधिकारी !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *