Hooliganism : ‘भैया के भू-माफियाओं’ ने कर दी पुलिस कर्मियों से मारपीट !

राजनीतिक संरक्षण के चलते नहीं हो पाई कार्रवाई

Hooliganism : छिंदवाड़ा। खजरी रोड पर शुक्रवार रात घटी एक घटना शहर में जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। इस घटना से

कई सवाल भी उठ रहे हैं जिनका आधार जिले की कुछ राजनीतिक हस्तियों की कार्यप्रणाली बताई जा रही है। दरअसल,

शुक्रवार रात खजरी मार्ग पर कुछ युवाओं ने तीन पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने

बताया कि पुलिसकर्मी सादे लिबास में थे। वे कहीं से आ रहे थे, उसी दौरान उनका चौपहिया वाहन डिवाइडर से

टकरा गया। पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल पर मौजूद कुछ युवाओं से मदद मांगी। यहां से दोनों पक्षों में

किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवाओं ने पुलिसकर्मियों से जमकर मारपीट कर दी। जानकारी मिलने पर

देहात थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। रात में दोनों पक्षों में से किसी ने एफआईआर

Advertisement

नहीं करवाई। शनिवार सुबह जानकारी बाहर आई कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। सूत्र बताते हैं कि जिन

युवाओं ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की वे ‘भैया के भूमाफियाओं’ में से हैं। इसी राजनीतिक

संरक्षण के चलते पुलिस पर कार्रवाई न करने और सुलह को लेकर दबाव बनाया गया। बताया जाता है कि

इस ग्रुप के सदस्यों में से ‘एन’ और ‘ए’ इस मामले में शामिल रहे जबकि ‘सी’ मौके पर नहींं था।

सोने की चेन पहुंचाकर दी

सूत्रों के अनुसार जिन युवाओं ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की उनमें से एक पुलिसकर्मी की सोने की चेन गायब हो गई।

पुलिस ने मारपीट करने वाले युवाओं से चेन लौटाने कहा। पहले तो युवाओं ने चेन की जानकारी न होने

की बात कही लेकिन जब पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करने की तैयारी बताई तब युवाओं ने थाने में

चेन जमा करवाई।

शहर की आबो हवा खराब

इस तरह की घटनाओं से यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि अब शहर की आबो हवा दूषित हो चुकी है।

बीते कुछ वर्षों में जो राजनीतिक परिदृश्य बदला है उसके बाद से जिला लगातार जमीनों के कब्जे और

आदिवासियों की जमीन कन्वर्जन को लेकर बदनामी का दाग झेल रहा है। जिम्मेदार लगातार इस स्थिति को

नजरअंदाज कर रहे हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Read More… Kanafoosee : बैठक में भिड़े नेता ‘समन्वय’ की उड़ी धज्जियां !

Read More… F.I.R : अमित सूचक ने भाई की मौत के बाद पार कर दिए सवा करोड़ !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *