कांग्रेस पार्षदों ने उठाया मुद्दा, सौंपा ज्ञापन
Public Problem : छिंदवाड़ा। सरकारी पेंशन के लिए बीते लगभग 6 माह से बुजुर्ग इंतजार कर रहे हैं। कोई हर महीने
बैंक के चक्कर काट रहा है तो कोई दिन में दस बार मोबाइल का मैसेज बाक्स चैक कर रहा है। लेकिन पेंशन है कि
खाते में आने का नाम ही नहीं ले रही। बुजुर्गों की इस समस्या को लेकर कांग्रेस के दो कांग्रेस पार्षदों ने
मोर्चा खोल दिया है। पार्षद राहुल मालवीय और आकाश मोखलगाय ने बुजुर्गों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन
सौंपा और प्रशासन को समस्या से अवगत करवाया। पार्षदों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के तकरीबन
17 हजार में से लगभग 12 हजार पेंशनधारी बुजुर्ग परेशान हैं। पेंशन न मिल पाने की वजह से ये वृद्ध जन
दैनिक उपयोगी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इन बुजुर्गों के सामने सबसे बड़ी समस्या उनके
उपचार और दवाओं का खर्च होता है जो कि बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दोनों पार्षदों ने भाजपा सरकार पर
आरोप लगाए कि सत्ता में बैठे हुए लोग जनता की सुध नहीं ले रहे हैं आज यह हालत हो गए हैं।
उन्होने कहा कि बार-बार ई केवाईसी करवाने में बुजुर्ग के 100 रुपए खर्च हो जाते हैं। जीवित प्रमाण पत्र
के लाने के लिए कहा जाता है, ऐसे में जो बीमार हैं, जिन्हें घुटनों में दर्द है और बीपी शुगर के मरीज हैं,
ऐसे वृद्धों को बार-बार निगम के योजना ऑफिस में बुलाया जा रहा है। कांगे्रस पार्षदों ने मांग की है कि हर वार्ड में
जीवित प्रमाण पत्र बनाने और ई केवाईसी के लिए एक आपरेटर उपलब्ध कराया जाए।
Read More…Challenge : कर्मचारी से मोह; रिलीव नहीं कर रहे प्रभारी अधिकारी !
Read More…Seed Fair : बीज संरक्षण को बढ़ावा देने बीजाढाना में लगा मेला
