रंगपंचमी महोत्सव में एक साथ थिरके हजारों युवा

मानसरोवर काम्पलेक्स के सामने धूमधाम से किया आयोजन

छिंदवाड़ा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगपंचमी महोत्सव छिंदवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया।

बस स्टैंड स्थित मानसरोवर काम्पलेक्स के पास महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए।

तकरीबन चार घंटे तक चले इस आयोजन में धार्मिक और होली के गीतों पर युवाओं के कदम जमकर थिरके। पूरा माहौल रंगीन हो गया।

चारों ओर रंग गुलाल उड़ रहा था।

इस मौके पर विजय पांडे, नरेंद्र जैन, आनंद बख्शी, मुक्कू लालवानी सहित कई राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद रहे।

देखिए वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *