Inconvenience : ‘नाकारा’ पालिका : घरों में घुस रहा बारिश का पानी, पब्लिक परेशान

समय रहते नहीं बनाई व्यवस्थाएं, अब भुगत रही जनता

Inconvenience : अक्षर भास्कर, अमरवाड़ा। अमरवाड़ा में पिछले दिनों तेज बारिश हुई।

इस बारिश ने आम जनता की परेशानियां बढ़ा दीं।

तेज बारिश होने की वजह से सुभाष वार्ड के साहू मोहल्ला में पानी लोगों के घरों में घुस गया।

Read More… Employment Exercise : सांसद ने दी चेतावनी; जल्द शुरू करें इंडस्ट्रियल पार्क

बताया जाता है कि यहां आउटर बंद कर दिया गया है जिससे ये हालात बने।

इस घटना के बाद नगर पालिका के जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जाने लगे हैं।

नगर पालिका अमरवाड़ा अव्यवस्थाओं को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है।

बताया जाता है कि जिम्मेदारों का ध्यान लोक सुविधा में कम और ‘दक्षिणा’ वाले कामों में ज्यादा लगा रहता है।

इससे आम जनता लगातार परेशान है।

बारिश पूर्व व्यवस्थाएं बनाने में नगर पालिका ‘नकारा’ पालिका साबित हो रही है।

Read More… MP Politics : ‘शाह’ ने ‘शाह’ को मंत्री बनाने दी हरी झंडी!

2 thoughts on “Inconvenience : ‘नाकारा’ पालिका : घरों में घुस रहा बारिश का पानी, पब्लिक परेशान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *