Chhindwara News : 3 दिनों में 6 गायों की मौत!

गांधीगंज का मामला, क्षेत्रवासियों ने की कार्रवाई की मांग

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। शहर के गांधीगंज क्षेत्र में 3 दिनों में 6 गायों की मौत हो गई है।

इसे लेकर क्षेत्र के निवासियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि गांधीगंज में अनाज का व्यापार किया जाता है।

यहां अनाज के गोदाम बने हुए हैं। अनाज को चूहों के प्रकोप से बचाने के लिए अनाज व्यापारी गोदामों में चूहा मार दवाई खाने की चीजों के साथ मिलाकर रखते हैं।

Read More… Chhappal Kand : चप्पल कांड के बाद अमरवाड़ा नपा सीएमओ ‘गायब’

बाद में चूहा मार दवा लगी उन खाने की चीजों को झाड़कर बाहर फेंक दिया जाता है।

इस सामग्री को गायें खा लेती हैं।

क्षेत्रवासियों का दावा है कि इससे ही गायों की तड़प-तड़प कर मौत हो रही है।

Read More…Chhindwara News : परेड में ‘रेंजर’ ने खींचा सबका ध्यान

रविवार सुबह भी एक गाय गंभीर अवस्था में गांधी गंज के निवासियों को सड़क पर तड़पती मिली।

क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना पशु एंबुलेंस को दी।

बताया गया कि पशु एंबुलेंस खराब है। इसके बाद पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और गाय का उपचार किया।

पशु एंबुलेंस अधिकतर खराब

बताया जाता है कि जब भी पशु एंबुलेंस को ऐसी किसी परिस्थिति में फोन लगाया जाता है तो जवाब मिलता है कि एंबुलेंस खराब है।

अब यह लापरवाही है या इत्तेफाक कि कुछ माह पहले ही आईं नई नवेली एंबुलेंस काम नहीं आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *