Ramakona News : पत्रकार संगठन ने दी फॉगिंग मशीन

आम जनता को मिल सकेगा लाभ

Ramakona News : रामाकोना। लम्बे अरसे से ग्राम में फॉगिंग मशीन के लिए प्रयास किया जा रहा था और स्थानीय ग्राम पंचायत रामाकोना से भी मशीन लाने क्षेत्रवासियों ने मांग की थी किंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

ग्राम के क्षेत्रीय ग्रामीण पत्रकार संघ रामकोना के अध्यक्ष राकेश ठाकरे, उपाध्यक्ष रंजित सिंह ठाकुर, सचिव योगेश बाविस्टाले, गणेश भानगे अनीस बक्शी, अभय राठौर, गोलू भक्ते के प्रयासों से अब ग्राम में फॉगिंग मशीन आ गई है।

पत्रकारों ने पंचायत को यह फॉगिंग मशीन भेंट की है। ग्राम रामाकोना में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीन की सहायता से प्रत्येक वार्ड में दवाई का छिड़काव किया जाएगा।

Read More…Chhindwara News : समाजसेवी ने भरे ओवर ब्रिज के गढ्डे

Read More…Chhindwara News : केंद्रीय मंत्री ने संग्रहालय में त्रुटिरहित निर्माण और उत्कृष्टता पर दिया जोर

One thought on “Ramakona News : पत्रकार संगठन ने दी फॉगिंग मशीन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *