Chhindwara News : सदस्यता अभियान को लेकर रोहना में हुई कार्यशाला

सांसद सहित वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। भाजपा छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर मंडल कार्यशाला पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के गृह निवास रोहना पर आयोजित की गई।

कार्यशाला में सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, प्रदेश के वरिष्ठ नेता रविश चौहान, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी,

मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, श्रीमती गरिमा दामोदर, जगेन्द्र अल्डक, भाजपा नेता अजय सक्सेना, छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतकुमार यदुवंशी,

मंडल प्रभारी संतोष पटेल, जनभागीदारी अध्यक्ष भरत घई की प्रमुख उपस्थिति में कार्यशाला हुई।

कार्यशाला में आगामी 1 सितम्बर से होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर वरिष्ठजनों ने अपना मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर मंडल के समस्त पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More…Gotmar Mela News : गोटमार मेले की तैयारी शुरू

Read More…Chhindwara News : खंभे से गिरे युवक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *