Chhindwara News : बाइक स्लिप हुई, युवक की मौत

Chhindwara News : अमरवाड़ा। अमरवाड़ा थानांतर्गत ग्राम सरिया पानी के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।

बताया जाता है कि युवक जिस बाइक पर सवार था वह स्लिप हो गई थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय पंकज पिता रामकृष्ण कवरेती किसी आवश्यक कार्य से शाम को घर लौट रहा था।

इसी दौरान सिवनी नरसिंहपुर बाइपास पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फेंसिंग में जा घुसी।

इस घटना में उसकी मौत हो गई।

गांव के सरपंच और अन्य लोगों की मदद से 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि उसे सिर में गम्भीर चोटें आई थीं।

Read More…Chhindwara News : ‘सड़क’ के लिए सड़क पर बैठी जनता, लगे प्रशासन हाय-हाय के नारे

Read More…Chhindwara News : कुआं धंसने से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *