Press Club Chhindwara : प्रेस क्लब के सदस्यों की सूची जारी, 30 सदस्य होंगे

बैठक में स्कूटनी के बाद बनी फायनल लिस्ट

Press Club Chhindwara : छिंदवाड़ा। प्रेस क्लब छिंदवाड़ा की अधिकृत सूची शनिवार शाम जारी कर दी गई।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सचिन पांडे की अध्यक्षता में कार्यकारणी की आवश्यक बैठक शनिवार को आयोजित की गई थी।

इसी बैठक में प्रेस क्लब सदस्य बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

इन विषयों पर की गई मंत्रणा

प्रेस क्लब की बैठक में कई विषयों को लेकर मंत्रणा की गई जिसके बाद सूची में नाम शामिल किए गए।

इन विषयों में स्वच्छ छवि, सतत् सक्रियता, जनहित के लगातार मुद्दे उठाने वालों और समाज को आइना दिखाती खबरों को परोसने वालों के नामों को लेकर काफी देर मंथन हुआ।

इसके बाद यह सूची फाइनल की गई।

कार्यक्रम भी होने जा रहे हैं…

इस बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रेस से मिलिए कार्यक्रम का शुभारंभ जल्द किया जाएगा और वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में नए साथियों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

पत्रकारों के लिए अंतरजिला टूर इसी माह से शुरू किया जाएगा।

इन्होने किया मंथन

प्रेस क्लब प्रबंधकारिणी के सदस्य श्री सुधीर दुबे, श्री रत्नेश जैन, श्री गुणेद्र दुबे, श्री महेश चांडक, श्री राकेश प्रजापति व सभी सदस्यों की सहमति से प्रेस क्लब के 30 सदस्यीय सूची को फाइनल किया गया।

प्रेस क्लब कार्यकारिणी की मीटिंग में अध्यक्ष श्री सचिन पांडे, सचिव श्री गिरीश लालवानी, उपाध्यक्ष श्री शक्ति दुबे, श्री नीरज चौहान, कोषाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, सहसचिव श्री सावन पाल और श्री आफाक हुसैन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *