Chhindwara news : टंकी में डूबने से छ: वर्षीय मासूम की मौत

न्यूटन चौकी के बरारिया की घटना

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। परासिया के न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बरारिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया।

यहां शौचालय से लगी टंकी में डूबकर एक छह साल के बालक की मौत हो गई।

बालक को टंकी में डूबे हुए उसकी मां ने ही देखा।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरारिया में मुंकुंद शा नर्रे का बेटा अक्षत नर्रे स्कूल गया था।

स्कूल से पिता उसे लेकर आए। इसके बाद वह रोजाना की तरह घूमने लगा।

कुछ देर में वह दिखा नहीं तो मां उसे ढूंढने निकली।

वह टंकी में डूबा पाया गया। शौचालय के बगल में पानी की टंकी थी।

इस टंकी में बालक सिर के बल डूबा था।

उसके पैर उपर थे।

जब तक उसे देखा जाता उसकी मौत हो चुकी थी।

Read More…Chhindwara News : डेंगू से एक और मौत, महिला ने तोड़ा दम

Read More…Chhindwara News : मटन बनाने से इंकार किया तो पत्नी की कर दी पिटाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *