Chhindwara News : सांसद ने स्वच्छता दूतों का किया सम्मान

गांधी जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सांसद

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शहर में विभिन्न आयोजन किए गए।

निगम आयुक्त के निर्देशानुसार वार्ड 37 में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के समापन को सम्मान समारोह के रूप में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें उन सभी का सम्मान किया गया,

जिन्होंने स्वच्छता ही सेवा दिवस के दौरान शहर में स्वच्छता पर चलाये गये अभियान में निगम का साथ दिया और शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के निरंतर प्रयास किये।

कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम अहके, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, नगर पालिक निगम आयुक्त सीपी राय, पार्षद श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, बलराम साहू,

संजीव यादव, प्रमोद शर्मा, पार्षद दिवाकर सदारंग, वरिष्ठ नेता जगेंद्र अल्डक, भरत घई, हरिओम सोनी, संतोष राय, शिव मालवी, राजेश मोखलगाय, माइकल पहाड़े,

पंकज पाटनी व स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर हरनाम सिंह भट्टी, दीपकराज जैन, विनोद तिवारी, बादल भारद्वाज, विनीता नेटी, उत्सव वैरागी शामिल हुए।

Read More…Chhindwara News : अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

Read More…Chhindwara News : किराये पर लेकर गए ट्रेक्टर और बेच दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *