फिर आ धमका चीनी जासूसी जहाज:इस बार श्रीलंका नहीं मालदीव ठिकाना देगा; भारत की टोह लेने 9 साल में 7वीं कोशिश

चीन का एक जासूसी जहाज 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हिंद महासागर में दाखिल हो रहा है। पिछले 5 साल में भारत के आसपास मंडराने की ये 6वीं चीनी कोशिश है। मकसद भले भारत की टोह लेना हो, लेकिन इस बार ठिकाना बदल गया है। ओपन सोर्स इंटेलिजेंस कंपनी डिफेंडर ने दावा किया है कि चीन का जासूसी जहाज ‘जियांग यांग होंग 03’ फरवरी के पहले सप्ताह में मालदीव पहुंच जाएगा। 4 महीने पहले चीन के जासूसी जहाज को श्रीलंका ने अपने बंदरगाह पर खड़ा करने से मना कर दिया था। ऐसे में भारत मालदीव विवाद के बीच चीनी के जासूसी जहाज का मालदीव आना चिंता की बात है यह पहला मौका नहीं है, जब चीनी जासूसी जहाज भारत के चक्कर लगा रहा हो। इससे पहले 2019 और 2020 में भी ये जहाज समुद्री सर्वेक्षण करने के लिए हिंद महासागर,बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *