स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भी रही रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम

ग्लासगो हिंदू टेंपल और गांधीयन पीस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

ग्लासगो। यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम रही। यहां भारतीय समाज ने अयोध्या रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए अखंड रामायण पाठ आयोजित किया।

ग्लासगो हिंदू टेंपल और गांधीयन पीस सोसाइटी के तत्वावधान में ग्लासगो हिंदू टेंपल में यह पाठ आयोजित किया गया। ग्लासगो गांधीयन पीस सोसाइटी राम राज्य की परिकल्पना साकार करने के लिए विश्व स्तर पर काम करती है।

भारत में रामराज्य की आधिकारिक रुप से शुरुआत : धु्रव कुमार

स्कॉटलैंड में रहने वाले एनआरआई इस बात से बेहद प्रसन्न हुए कि अयोध्या में रामलला आ गए। पीस सोसाइटी के सदस्य प्रोफेसर ध्रुव कुमार ने कहा कि ‘भारत में रामराज्य की आधिकारिक रुप से शुरुआत हो रही है और प्रधानमंत्री मोदी को प्रभु ने इस कार्य के लिए चुना यह भी प्रसन्न करने वाली बात है। पीएम मोदी की वजह से विदेश में रहने वाले हम जैसे नॉन रेसिडेंट इंडियन का बहुत सम्मान बढ़ा दिया है और भारत के राजा राम के मंदिर के मसले का भी कानून के जरिए हल निकाला है जिसमें सभी धर्मों के लोग रामलला के लिये खुश हैं।’

भगवान राम का चरित्र जीवन के हर एक क्षेत्र में मार्गदर्शन करता है : मंजुलिका सिंह

गांधीयन पीस सोसाइटी की अन्य सदस्य मंजुलिका सिंह ने कहा ‘भगवान राम का चरित्र जीवन के हर एक क्षेत्र में मार्गदर्शन करता है और ये किसी देश के दायरे में नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है।

दया, करुणा, मर्यादा, बड़ों का परिवार का सम्मान, माता-पिता की आज्ञा मानना, कठिन परिस्थितियों में लोगों को साथ लेकर हल निकालना और लोगों को एंपावर करके उनका लोकतंत्र स्थापित करना जैसे गुण हर जगह उपयोग में आते हैं।’

लगभग 500 साल बाद रामलला का अयोध्या में आगमन को देखकर पूरा विश्व भी चकित हैं और यूनाइटेड किंगडम के अलावा अमेरिका, फ्रांस, आस्ट्रेलिया में भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दीपावली की तरह मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *