Chhindwara News : युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

सिर में आई थीं गंभीर चोटें

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। जिले में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

लगभग रोजाना ही ऐसे हादसे हो रहे हैं जिनमें या तो किसी की जान जा रही है या फिर कोई न कोई गंभीर रूप से घायल हो रहा है।

देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम ऐसा ही एक और हादसा हो गया जिसमें काम से वापस घर लौट रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर घायल युवक को स्थानीय लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उमरेठ पुलिस ने बताया कि चारगांव निवासी 35 वर्षीय हरिप्रसाद पिता रामसिंग अहाके शुक्रवार को किसी काम से छिंदवाड़ा आया था।

देर शाम वो अपनी बाइक से वापस अपने गांव उमरेठ के चारगांव जा रहा था।

इसी दौरान देहात थाना क्षेत्र में उसकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेजा। मामले की जांच जारी है।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गहरी चोट आने के कारण युवक की मौत हुई है।

यदि वह हैलमेट पहनता तो उसकी जान बच सकती थी।

Read More…Chhindwara News : जनपद पंचायत अमरवाड़ा में फिर लहराया भाजपा का परचम

Read More…Chhindwara News : दिव्य स्वरूप में दर्शन दे रहीं लालबाग की माई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *