Chhindwara News : अवैध कालोनियों पर निगम की कार्रवाई; तोड़े स्ट्रक्चर, सड़कें उखाड़ीं, किए ले-आउट ध्वस्त

लगातार दूसरे दिन चला अभियान, कालोनाइजर में मचा हड़कंप

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। नगर निगम ने अवैध कालोनियों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम अमला इन दिनों शहर में लगातार कार्रवाई कर रहा है।

शनिवार को कलेक्टर के आदेश पर जिला प्रशासन के राजस्व दल एवं नगर निगम अमले ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की।

इसके लिए चार दलों का गठन किया।

यहां हुई कार्रवाई

इन दलों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में बन रही अवैध कालोनियों की संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई में झंडा, खजरी एवं जामुनझिरी की 6, कुसमैली कबाडिय़ा की 1, लोनिया करबल, परतला एवं पोआमा की 3, इमलीखेड़ा एवं चंदनगांव की 7 कालोनियां शामिल रहीं।

इस दौरान निगम अमले ने शहर में विकसित हो रही अवैध कालोनियों के सीमेंट से बने प्रवेश द्वार, पक्की सड़क एवं नाली की संरचनाओं को जेसीबी मशीन एवं पोकलैंड मशीनों की सहायता से हटाया।

कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

शनिवार को हुई इस कार्रवाई में नगर निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय, अतिरिक्त कलेक्टर केसी बोपचे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधीर जैन सहित तहसीलदार, पटवारी, राजस्व अमले, पुलिसकर्मी, निगम कर्मी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Read More…Chhindwara News : ‘मेन रोड’ पर यदि आपकी ‘संपत्ति’ है तो जरा संभलकर…

Read More…Chhindwara News : पुलिस ने रोकी तिरंगा यात्रा, 24 करणी सैनिकों को किया अरेस्ट फिर छोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *