Chhindwara News : प्रभुनारायण नेमा राष्ट्रीय प्रचार सचिव निर्वाचित

अखिल भारतीय नेमा वणिक समाज की राष्ट्रीय कार्यकरिणी में छिंदवाड़ा को स्थान मिला

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। अखिल भारतीय श्री नेमा वणिक समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़ोदरा में सम्पन्न हुई।

बैठक में अखिल भारतीय श्री नेमा वणिक समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आगामी 3 वर्ष के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।

छिंदवाड़ा जिले से राष्ट्रीय कार्यकारणी में राष्ट्रीय प्रचार सचिव के पद पर प्रभुनारायण नेमा, राष्ट्रीय सह सचिव मीडिया के पद पर दिनेश नेमा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अरविंद नेमा का निर्विरोध निर्वाचित किये गए।

इस अवसर में नेमा दर्पण फाउंडेशन ने अखिल भारतीय श्री नेमा वणिक समाज के सेवा प्रकल्प के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने की घोषणा की।

बैठक में देश भर में निवासरत स्वजातीय जनों को संगठित करने एवं संगठन को सक्रिय कर समाज में सेवा सहयोग का संकल्प पारित किया गया।

Read More…Chhindwara News : 3 लाख की दिल्ली मेड शराब जब्त, 21 किलो गांजे के साथ आरोपी भी पकड़ा

Read More…Chhindwara News : ‘खतरे’ में कन्हान का भविष्य, लटक सकता है ताला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *