Chhindwara News : ड्रोन से ढूंढे गांजे के 250 पौधे, दो गिरफ्तार

मक्का, ज्वार के बीच कर रहे थे खेती

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। आपरेशन प्रहार के तहत जिले की पुलिस के खाते में लगातार उपलब्धियां दर्ज हो रही हैं।

अब पुलिस ने हाईटेक तरीका अपनाते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।

तामिया थाना पुलिस ने मंगलवार को मक्का, ज्वार, तुअर की फसल के बीच गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है।

इसके लिए पुलिस ने ड्रोन का इस्तेमाल किया।

मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान के ऊपर ड्रोन उड़ाया गया और मक्का, ज्वार के बीच लगे गांजे के लगभग 250 पौधे नजर आ गए।

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तामिया थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि आलीवाड़ा गांव के चिह्नित लोटनढाना एरिया में ड्रोन उड़ाकर जानकारी ली तो राजू उईके व सुंदर उईके के खेत में मक्के, ज्वार, तुअर की फसल के बीच में गांजे के पौधे मिले।

कुल 250 गांजे के पौधे लगाए हुए थे, जिनका वजन 74 किलो और कीमत 14 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई।

कार्रवाई में पुलिसकर्मियों देवेन्द्र मसखरे, रामकुमार मार्को, देवीप्रसाद, संतोष, अनिल भलावी, सुनीता कनोजिया, सुनील अहके की विशेष भूमिका रही।

Read More…Chhindwara News : 20 हजार की रिश्वत लेते ‘ढोर’ डाक्टर धराया

Read More…Chhindwara News : सिस्टम को नीरज का ‘चैलेंज’ कार्रवाई के बावजूद काट दी अवैध कालोनी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *