Chhindwara News : दानपेटी में मिले नोटों से भरे लिफाफे

श्री बड़ी माता मंदिर की नवनिर्माण को मिल रहा जनसहयोग

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। श्री बड़ी माता मंदिर के नवनिर्माण में श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

एक बार फिर मंदिर की दानपेटी में नोटों से भरे लिफाफे मिले हैं।

मंदिर ट्रस्ट के सचिव राजू चरणागर ने बताया कि श्री बड़ी माता मंदिर की दानपेटी प्रत्येक माह की 1 तारीख को खोली जाती है।

1 नवंबर को भी जब दानपेटी खोली गई तो दानपेटी में एक कागज में लपटे हुए 21 हजार, रबर में लपटे 20 हजार 500 एवं 5 हजार 100 रुपये मिले हैं।

इस प्रकार कुुल 47 हजार 600 रुपये मंदिर निर्माण के लिए निकली है।

यह राशि मासिक दानपेटी की राशि से अलग है।

गौरतलब है कि पूर्व में भी मंदिर की दानपेटी में दो बार 53 ग्राम एवं 5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र निकले थे।

श्री बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट ने सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दान देने वाले दानदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

Read More…Chhindwara News : बेकाबू बस का ‘तांडव’ राहगीरों को टक्कर मारी फिर बोलेरो में घुसी

Read More…Chhindwara News : ढाई करोड़ से बना ब्रिज, 3 साल में साढ़े तीन करोड़ तो मेंटेनेंस में लग गए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *