Kanafoosee : खोटी नीयत के नितिन की जमकर धुनाई!

अमानवीय टिप्पणी की थी, इसके चलते हुई पूजा-पाठ

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा निवासी खोटी नीयत के नितिन की सोमवार को कुछ अज्ञात लोगों ने जमकर धुनाई कर दी।

घटना के बाद वह भाग गया। हालांकि तब तक अज्ञात लोगों ने उसकी चप्पल जूतों और हाथ घूसों से अच्छी-खासी पूजा-पाठ कर दी थी।

मामला दोपहर तकरीबन 1 बजे के आसपास का बताया जाता है।

इस घटना के बाद से अमरवाड़ा के चौक चौराहों पर कानाफूसी चल रही है।

कहा जा रहा है कि नितिन ने अपनी आदत अनुसार किसी व्यक्ति को लेकर अमानवीय टिप्पणी कर दी थी।

इसके चलते मामला गर्माया।

गौरतलब है कि नितिन अपनी कारगुजारियों के चलते पहले भी विवादों में रहा है।

आए दिन उसकी ऊल-जुलूल हरकतों से कई लोग परेशान हैं।

Read More…Chhindwara News : 151 किलो त्रिशूल के साथ निकाली शोभायात्रा

Read More…Chhindwara News : बटकाखापा की पंचायतो में होंगे करोड़ों के विकास कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *