Chhindwara News : ऐसे कैसे बन पाएंगी सामूहिक विवाह की व्यवस्थाएं!

दो महिला कर्मियों के भरोसे निगम का स्टोर

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम की स्टोर शाखा फिलहाल महज तीन कर्मियों के भरोसे है।

इनमें एक चतुर्थ श्रेणी पुरुष कर्मचारी है तो शेष दोनों महिला कर्मी हैं।

इन महिला कर्मियों में से भी एक सिवनी से अपडाउन करतीं हैं।

दरअसल, सामूहिक विवाह का आयोजन प्रतिवर्ष शासन द्वारा किया जाता है।

नगर पालिक निगम पर इस वृहद आयोजन के इंतजाम का दारोमदार होता है।

इस वर्ष आयोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस प्रक्रिया में निगम की स्टोर शाखा का रोल खासा महत्वपूर्ण होता है।

विवाह सामग्री खरीद संबंधी जिम्मेदारी इसी शाखा की होती है।

आयोजन को लेकर कभी-कभी कर्मचारी देर रात तक भी काम करते हैं।

ऐसे में यह चर्चा का विषय बन गया है कि दो महिला कर्मियों के भरोसे स्टोर शाखा अपना रोल ठीक

तरह से आयोजन में कैसे निभा पाएगी।

बताया जाता है कि लंबे समय से स्टोर को कर्मचारियों की दरकार है लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है।

अब जब आयोजन की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं तो इस ओर कर्मचारियों का ध्यान गया।

गौरतलब है कि बीते सामूहिक विवाह के दौरान विवाद की स्थिति बन गई थी।

गुणवत्ता हीन सामग्री की खरीद को लेकर निगम की काफी किरकिरी हुई थी जिसमें अफसरों को जनप्रतिनिधियों से लेकर आम जनता की भी सुननी पड़ी थी।

Read More…MP Congress : ‘बदलाव की बयार’ चलाने की जुगत में जीतू!

Read More…Kanafoosee : खोटी नीयत के नितिन की जमकर धुनाई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *