Appreciation : भाजपा की संभागीय बैठक में ‘छाए’ शुभंकर

प्रदेश संगठन मंत्री ने थपथपाई पीठ

BJP News : छिंदवाड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ‘शुभंकर’ इस बार पार्टी की संभागीय बैठक में छाए रहे।

प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने उनकी कार्यप्रणाली की मुक्त कंठ से सराहना की।

आजीवन सहयोग निधि संग्रहण अभियान को लेकर की गई इस सराहना में प्रदेश संगठन मंत्री ने

संभाग के अन्य जिलाध्यक्षों से कहा कि वे छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष से इस दिशा में काम करने के लिए टिप्स लें।

गौरतलब है कि आजीवन सहयोग निधि संग्रहण के मामले में छिंदवाड़ा जिला भाजपा ने संभाग में प्रथम स्थान पाया है।

उक्त अभियान की समीक्षा करने बैठक का आयोजन जबलपुर में किया गया था।

इसमें पाया गया कि कुछ जिले लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने की।

किस जिले ने कितनी निधि का संग्रहण किया, इसे लेकर श्री शर्मा ने संभाग के सभी जिला भाजपा अध्यक्षों से जानकारी ली।

रिकार्ड 76 लाख जुटाए

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार जिला भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि अभियान में रिकार्ड 76 लाख रुपए इकट्ठा किए।

इससे पहले अधिकतम 44 लाख रुपए ही जिला भाजपा जुटा पाई थी।

यह राशि प्रदेश भाजपा के खाते में जमा की जाएगी।

संग्रहित राशि में से 50 प्रतिशत जिला भाजपा को खर्चने दी जाएगी।

ये भी रहे मौजूद

संभागीय बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव के साथ आजीवन सहयोग निधि अभियान के

प्रभारी विजय पांडे, सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह बैस, अजय सक्सेना, माइकल पहाड़े, भरत घई और विजेंद्र चौहान शामिल हुए।

Read More…MP BJP President : कांग्रेस का ‘मूवमेंट’ तय करेगा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष ?

Read More…Political Holi : पंडित जी ने लगाए नारे, शेषू भैया के थिरके कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *