Message : ‘जनता से सीधा संवाद बढ़ाएं भाजपा नेता’

केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्री से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष

Message : छिंदवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता से

सीधा संवाद बढ़ाने का संदेश भाजपा नेताओं को दिया है।

उन्होने संदेश भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के माध्यम से दिया है।

श्री यादव ने देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान उनके साथ सागर सांसद लता वानखेड़े भी मौजूद रहीं।

मुलाकात के दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने जिले की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति

की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव से ली।

इस बैठक में जिले के विकास कार्यों, आगामी संगठनात्मक योजनाओं और भाजपा के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय नेताओं ने स्थानीय संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

इस मुलाकात को जिले के राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस मुलाकात से आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन की रणनीति को नई दिशा मिल सकती है।

गौरतलब है कि जिले में नई कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाना है।

Read More…GST Search : दो व्यापारियों से 35 लाख रुपए जमा कराए

Read More…Unexpected : बैलगाड़ी पर बाघ का हमला; बाल-बाल बचा किसान, एक बैल कुएं में गिरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *