Blame : ‘फर्जी’ प्रमाण पत्र के दम पर जिला पंचायत अध्यक्ष बने पुन्हार ?

भाजपा ने कलेक्टर से शिकायत कर जांच करने मांग की

Blame : छिंदवाड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार खुद के जाति प्रमाण पत्र को लेकर राजनीतिक हाशिए पर आ गए हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से उनके जाति प्रमाण पत्र की जांच की मांग की है।

भाजपा नेताओं ने कलेक्टर से शिकायत में कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार मूलत:

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। उनके पिता वेकोलि में काम करने के लिए आए थे और यहीं बस गए।

भाजपा पदाधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि संजय पुन्हार के जाति प्रमाण पत्र की शिकायत

उत्तर प्रदेश निवासी त्रिलोकी पादक, पूनालाल कुशवाह, शिवशंकर और रामगोपाल कोरी द्वारा की गई है।

उनकी शिकायत में कहा गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का जाति प्रमाण पत्र गलत तरीके से जारी किया गया है।

इसके साथ ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर चुनाव भी इन्होने गलत लड़ा है।

भाजपा पदाधिकारियों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

कांग्रेस में जम नहीं रही, भाजपा लेने तैयार नहीं!

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार फिलहाल कांग्रेस में हैं।

उनकी अपनी ही पार्टी के नेताओं से पटरी नहीं बैठ पा रही है।

पिछले दिनों परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मिक से शिकारपुर में हुई हाथापाई खूब चर्चाओं में रही।

सूत्र बताते हैं कि वे दल बदल की मंशा लिए कुछ भाजपा पदाधिकारियों के दरवाजे भी खटखटा चुके हैं

लेकिन भाजपा का एक धड़ा उनके विरोध में है।

वह नहीं चाहता कि संजय पुन्हार भाजपा में शामिल हों जिसके चलते जिला पंचायत अध्यक्ष के मंसूबे पूरे नहीं हो पा रहे।

Read More…Stabbing : राज टॉकीज क्षेत्र में चले चाकू, एक घायल

Read More…Arbitrary : परासिया नपाध्यक्ष ने अचानक दो सभापति हटाए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *