Surprise : 38 लाख रुपये कीमत के 201 मोबाइल ढूंढ निकाले पुलिस ने

छिंदवाड़ा पुलिस का दुर्गाष्टमी पर आम जनता को उपहार

Surprise : छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा पुलिस की वजह से एक बार फिर उन चेहरों पर मुस्कान आई है

जो मोबाइल गुमने से मायूस हो गए थे। पुलिस ने 201 मोबाइल ढूंढ निकाले हैं और मोबाइल मलिकों को सौंप दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक छिदवाड़ा अजय पांडे के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता

के निर्देशन में जिले की सायबर सेल टीम द्वारा एक बार पुन: गुम मोबाईल की शिकायतों

को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही कर लगभग 37 लाख 95 हजार रुपये कीमत के

201 मोबाईल फोन जिले और जिले के बाहर एवं बाहरी राज्यों से बरामद कर आवेदको के सुपुर्द किये गये।

इसके साथ ही वर्ष 2025 में 84 लाख 76 हजार रुपये कीमत मे 452 मोबाईल फोन मालिकों को लौटाये जा चुके है।

दरअसल, कुछ महिनों में पुलिस को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाईल फोन गुम जाने संबंधी अनेक शिकायतें प्राप्त हुई थी।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीधे प्राप्त ऐसी समस्त

शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम द्वारा गुम मोबाईल

को तकनीकी सहायता से ट्रेस किया गया जिसमें विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल बरामद किये गये।

उक्त मोबाईलों को छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल

की टीम द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किया गये।

बरामद किये गये उक्त मोबाईल शासकीय कर्मचारी, टीचर, प्राईवेट जॉब, आर्मी मेन, व्यापारी,

दुकानदार, विद्यार्थी, ऑटो चालक, ट्रेक्टर ड्राइवर, मजदूर, गृहणी, किसान, व अन्य व्यक्तियों

के थे जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल फोन प्रदान किए गए।

इसे चैत्र नवरात्री की दुर्गाष्टमी पर आम जनों को पुलिस का उपहार माना जा रहा है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इन गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाने में आरक्षक आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, अभिषेक ठाकुर,

राहुल डडोरे, अंकित शर्मा एवं मोहित चन्द्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने सायबर सेल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

Read More…Nigam Tax : उधर कांग्रेस चला रही थी हस्ताक्षर अभियान, इधर लागू हो गई टैक्स वृद्धि

Read More…Minister Visit : पीजी कॉलेज की पहचान होगी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *