Meeting : रेडक्रास से डॉ. दिलीप खरे का इस्तीफा, डॉ. ब्राउन होंगे नए सचिव

समिति कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से फेरबदल

Meeting : छिंदवाड़ा। रेडक्रास सोसायटी के सचिव पद से डॉ. दिलीप खरे ने इस्तीफा दे दिया है।

यह इस्तीफा उन्होने सोमवार (आज) हुई कार्यकारिणी की बैठक में दिया जिसे कार्यकारिणी ने मंजूर कर लिया।

उनके स्थान पर कार्यकारिणी ने डॉ. एसए ब्राउन को सचिव नियुक्त किया है।

बैठक में डॉ. दिलीप खरे ने बैठक में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए आगे सचिव पद पर बने रहने में असमर्थता जताई थी।

बैठक में सभी पहलुओं पर विचार करते हुए डॉ. ब्राउन को नया सचिव नियुक्त कर दिया गया।

नियुक्ति के बाद रेडक्रास सोसायटी की कार्यकारिणी ने डॉ. ब्राउन को शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया।

पूर्व सचिव डॉ. दिलीप खरे के कार्यकाल को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सभी ने सराहना की।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में समिति के चेयरमैन जेपी सिंह,

कोषाध्यक्ष विनीत त्रिवेदी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति ब्राउन, नितिन नासेरी, विनोद तिवारी,

विजय सतीजा, एडवोकेट पवन शुक्ला मौजूद रहे।

Read More…Speculative : कोतवाली पुलिस ने फिर पकड़ा आईपीएल सट्टा

Read More…Swindle : नोट पर नहीं थी गांधी जी की फोटो, खुल गया मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *