Success : नकली नोट प्रकरण : नाबालिग सहित दो धराए

प्रिंटर के साथ 21 हजार के नकली नोट जब्त

Success : पांढुर्णा/सौंसर। पुलिस ने नकली नोट प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।

आरोपियों में एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है।

दूसरे आरोपी का नाम खंड सिवनी निवासी 22 वर्षीय आदित्य गोपाल दिहारे है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से 500 रुपए के 43 नकली नोट, कलर प्रिंटर, एक स्कूटी, 500 के कुछ

असली नोट और नोट छपाई के कागज बरामद किए हैं।

आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 178, 179, 180 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

सौंसर थाना प्रभारी रूपलाल उइके के अनुसार, रविवार को सीतापार निवासी आकाश भक्ते और

रामकोना निवासी नारायण रुंधे की शिकायत पर आरोपी संतलाल परतेती को गिरफ्तार किया गया था।

संतलाल सौंसर का रहने वाला है और विभिन्न दुकानों में जाकर नकली नोटों की सप्लाई का काम करता था।

बताया जाता है कि आरोपी एक माह से किराए के मकान में नकली नोट छापने का काम कर रहे थे।

चौकीदार निकला आरोपी

पुलिस के अनुसार सिविल अस्पताल के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग है।

एक आरोपी वहां चौकीदारी का काम करता है। उसे पकडऩे पर उसने दूसरे आरोपी का नाम बताया।

इस टीम ने पाई सफलता

नकली नोट प्रकरण में सौंसर टीआई रूपलाल उईके, एसआई कैलाश पवार, जयवर्धन सिंह,

प्रधान आरक्षक बृजकिशोर मालवीय, आरक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, रवि टेकाम, सोनू धुर्वे,

हरिशंकर यादव, डिलेंद्र दशरिया, अजय आम्रवंशी, नाथूराम कंगाली, प्रकाश कुमरे और पांढुर्णा सइबर सेल से अखिलेश हिंगवे की टीम ने मेहनत की जो सफल रही।

Read More…Allegation : भाजपा नेता ने की पत्नी की पिटाई, पीडि़ता ने पुलिस से लगाई गुहार

Read More…Meeting : रेडक्रास से डॉ. दिलीप खरे का इस्तीफा, डॉ. ब्राउन होंगे नए सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *