Preparation’s : ‘शक्ति प्रदर्शन’ की ‘वृहद’ तैयारी !

पूर्व मंत्री के जन्मदिवस आयोजन को लेकर सौंपी जिम्मेदारियां

Preparation’s : छिंदवाड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह का जन्मदिवस आयोजन

लगभग हर वर्ष सुर्खियां बटोरता है। इसे एक प्रकार के ‘शक्ति प्रदर्शन’ की संज्ञा भी राजनीतिक गलियारों में दी गई है।

इस वर्ष भी ‘शक्ति प्रदर्शन’ की तैयारी पूर्व मंत्री के समर्थकों ने शुरू कर दी है।

इस माह की 22 तारीख को चौधरी चंद्रभान सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा।

आयोजन चांद रोड स्थित वृंदावन लॉन में होगा। इस संबंध में कार्यक्रम आयोजन समिति की बैठक सोमवार

शाम चौधरी चंद्रभान सिंह के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के आमंत्रित सदस्यों को

उनके कार्यक्षेत्र अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान पूर्व मंत्री के समर्थक आशुतोष शुक्ला, संजय सक्सेना,

धर्मेंद्र मिगलानी, हरिओम सोनी, शंटी बेदी, अभिलाष गौहर, विक्रम सोनी, बंटी राय, देवेंद्र सूर्यवंशी,

सत्येंद्र चौधरी, अल्केश साव, निमेष पटेल, जीतेन्द्र शाह, कमलेश ठाकरे, अनीस पटेल, प्रीति बिसेन,

जफर खान, अनीता शर्मा, सुधीर शर्मा, रोशन सिंगनापुरे, राजकुमार बघेल, योगेश बेले

सहित बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री के समर्थक उपस्थित रहे।

Read More…Negligence : सरकार को नहीं पता कितने हैं दैवेभो!

Read More…Address : ‘सकारात्मकता का ध्यान रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का करें निर्वहन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *