Accident : बस स्टैंड हादसा; घायल युवक यश की मौत

शराबी आरक्षक ने बाइक सवार युवकों को मारी थी टक्कर

Accident : छिंदवाड़ा। बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पास 25-26 मई की दरमियानी रात हुए गंभीर हादसे में घायल

एक युवक 20 वर्षीय यश लोखंडे की मौत हो गई है। हादसे के बाद से ही उसका उपचार चल रहा था।

उसे पहले नागपुर रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित किया।

इसके बाद उसे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

Read More…Accident : बस स्टैंड पर हादसा; कार से टकराए बाइक सवार युवक

गौरतलब है कि रॉन्ग साइड से आ रहे नशे में धुत आरक्षक हर्षित शर्मा ने बाइक सवार यश लोखंडे और

उसके साथी रुद्रांश राजपूत को कार से टक्कर मार दी थी। हादसे में यश गंभीर रूप से घायल हो गया था,

जबकि रुद्रांश अब भी आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रुद्रांश भाजपा नेता अरविंद राजपूत का पुत्र है।

दूसरी ओर हादसे के बाद से ही आरोपी आरक्षक हर्षित शर्मा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Read More…Meeting : नहीं लगेंगे अवैध होर्डिंग, अतिक्रमण सख्ती से हटाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *