Transfer : बाथम उपायुक्त, हिमांशु होंगे निगम के प्रभारी ई.ई.

नगरीय निकाय की स्थानांतरण सूची जारी

Transfer : छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा नगर पालिका के सीएमओ रोशन सिंह बाथम छिंदवाड़ा नगर निगम में

एक बार फिर सहायक आयुक्त बन गए हैं। इसके साथ ही ईश्वर सिंह चंदेली के मूल विभाग में वापसी के बाद

रिक्त पड़े ई.ई. (कार्यपालन यंत्री) के पद पर भी नियुक्ति कर दी गई है।

यहां बतौर प्रभारी ई.ई. हिमांशु अतुलकर की पदस्थापना की गई है।

वे अब तक नगर पालिका परिषद गाडरवारा में बतौर सहायक यंत्री सेवाएं दे रहे थे।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मंगलवार 17 जून को स्थानांतरण सूची जारी की।

इस सूची के अनुसार न्यूटन चिखली नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ अजय ठाकरे को

प्रभारी सीएमओ नगर परिषद दमुआ स्थानांतरित किया गया है।

पिपला नारायणवार के प्रभारी सीएमओ जयप्रकाश रजक को प्रभारी सीएमओ नगर परिषद

सांईखेड़ा नरसिंहपुर स्थानांतरित किया गया है।

Read More…Tension : जेल में कैदी की मौत, तिगांव में तनाव

Read More…By Election : न्यूटन चिखली में आदर्श आचरण संहिता लागू!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *