Racketeering : अवैध शराब के पाइंट बने, कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात!

बंद शराब दुकान कुचिया में हो गई तब्दील

Racketeering : छिंदवाड़ा। शराब कारोबार में जबसे कुछ सफेदपोश व्यापारियों ने हाथ डाला है तबसे

शहर के हालात काफी खराब हो गए हैं। शराब बेचने के अवैध पाइंट किसी बड़ी वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं।

पिछले दिनों रिंग रोड पर एक युवक के साथ की गई मारपीट अवैध शराब कारोबार को लेकर बताई जा रही है।

सूत्र बताते हैं कि रिंग रोड पर और उसके आसपास अवैध शराब बेचने के कई पाइंट बनाए गए हैं।

इन पाइंट पर युवक खुलेआम शराब बेच रहे हैं। रोहना से उठाकर थुनिया में शुरू की गई

शासकीय शराब दुकान को न्यायालय के आदेश के बाद आबकारी विभाग ने ‘सील’ कर दिया है।

सूत्र बताते हैं कि अब इस स्थान पर कुचिया शुरू कर दी गई है।

आबकारी विभाग ने इस दुकान को ‘सील’ कर अपने कर्तव्य की इतिश्री तो कर ली लेकिन

अपने ‘राजस्व’ के रास्ते भी बंद नहीं होने दिए। आबकारी के जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली का अंदाजा

इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सब कुछ जानने के बाद भी जिम्मेदार कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

बहरहाल, रिंग रोड और आसपास के क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध शराब बेचने के पाइंट को लेकर

शराब ठेकेदारों की टीमों में टशन जारी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी भी दिन

इनमें से किसी भी पाइंट पर बड़ी वारदात हो सकती है।

इससे पुलिस विभाग का सरदर्द तो बढ़ेगा ही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठेंगी।

Read More…Racketeering : गोलू, गोल्डी और मोंटी लगे होम डिलिवरी में!

Read More…Teaser : सफेदपोश व्यापारियों को ‘शराब की कमाई’ का चस्का!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *