Surprise Visit : औचक निरीक्षण पर पहुंचीं माशिमं अध्यक्ष, कलेक्टर को दी बधाई

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा का देखा काम-काज

Surprise Visit : छिंदवाड़ा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता भारद्वाज (आई.ए.एस.)

गुरूवार को औचक निरीक्षण पर छिंदवाड़ा पहुंचीं। उन्होने उत्कृष्ट विद्यालय का कामकाज देखा।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्रीमती भारद्वाज ने मंडल द्वितीय परीक्षा 2025 के मूल्यांकन कार्य की प्रगति का

जायजा लिया गया तथा समन्वयक संस्था द्वारा किये गये मंडल मूल्यांकन कार्य की प्रशंसा की।

अध्यक्ष श्रीमती भारद्वाज के निरीक्षण के समय कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल

तथा मंडल समन्वयक संस्था प्राचार्य एवं मूल्यांकन केन्द्राधिकारी अवधूत काले उपस्थित थे।

मूल्यांकन कार्य के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्रीमती भारद्वाज द्वारा कलेक्टर श्री सिंह एवं

जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल से जिले की शासकीय शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा जेईई एवं

नीट की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पर भी चर्चा की गई तथा शासकीय शिक्षण संस्थाओं के

विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाये जाने के लिये कलेक्टर एवं

डीईओ श्री बघेल द्वारा किये गये विशेष प्रयासों के लिये उन्हें बधाई दी गई।

कलेक्टर श्री सिंह के प्रयासों से कोचिंग संस्थान एलन द्वारा जेईई एवं नीट की प्रतियोगी परीक्षाओं

के लिये जो नोट्स विद्यार्थियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराये गये थे, उसका भी अवलोकन अध्यक्ष श्रीमती भारद्वाज ने किया।

संस्था की शिक्षिका श्रीमती अमिता शर्मा से जेईई एवं नीट के अध्यापन की क्लासेस,

शिक्षकों का ऑनलाईन प्रशिक्षण एवं प्रतिदिन टेस्ट के लिये ऑनलाईन प्रश्न उपलब्ध कराये जाने की जानकारी प्राप्त की गई।

इस दौरान शिक्षक प्रभात सोनी, अरूण भादे, सुनील गुहा, राकेश चतुर्वेदी एवं प्रदीप मूले उपस्थित थे।

Read More…Gathering : प्रदेश भर के निगम महापौर जुटेंगे छिंदवाड़ा में

Read More…Guru Purnima : ‘गुरुओं के आर्शीवाद से ही कर पा रहा हूं जनसेवा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *