Protests : कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को खून से खत लिखा, आत्मदाह की धमकी भी दी

कांग्रेस शहर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जताया विरोध

Protests : भोपाल। कांग्रेस में पूरे प्रदेश में हाल ही में नियुक्त किए गए 71 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों

की घोषणा के बाद विरोध के स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों से विरोध प्रदर्शन के समाचार आ रहे हैं।

इस बीच भोपाल कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना ने कुछ अलग ही तरह से विरोध जताया है।

मंगलवार को बिट्टन मार्केट चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने राहुल गांधी के नाम खून से पत्र लिखा

और न्याय की मांग की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप भी लगाए।

ये आरोप लगाए और दी धमकी…

प्रदर्शन के दौरान मोनू सक्सेना ने आरोप लगाते हुए कहा कि भोपाल के नए जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना को

लेन-देन के जरिए पद दिया गया है। उनका यह भी आरोप है कि प्रवीण सक्सेना के भाजपा नेताओं से भी संबंध हैं।

मोनू सक्सेना ने यह भी धमकी दी कि वे दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने आत्मदाह की कोशिश करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता राहुल गांधी को अंधेरे में रखकर व्यापमं घोटाले के आरोपियों को संगठन में पद दे रहे हैं।

भोपाल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के रूप में प्रवीण सक्सेना की नियुक्ति के बाद, मोनू सक्सेना पहले भी सार्वजनिक रूप से

विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह पद पाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत वाली

डिफेंडर कार गिफ्ट की गई थी। मोनू का दावा है कि वे जल्द ही इस मामले में सबूतों के साथ खुलासा करेंगे।

बहरहाल इस मामले से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस में सब कुछ जल्द ठीक होने वाला नहीं है।

Read More…Rebellion : कांग्रेस सेवादल की ‘बगावत’ पूर्व सांसद को नहीं दी सलामी!

Read More…Alert : चाक चौबंद व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *