Celebration : ‘शुभंकर’ को शुभकामनाएं देने लगा रहा तांता

हर्षोल्लास से मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का जन्मदिन

Celebration : छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ‘शुभंकर’ का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया।

उन्हें शुभकामनाएं देने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचे।

इनमें छिंदवाड़ा जिले के अलावा पड़ोसी जिलों सिवनी, बैतूल, पांढुर्णा, बालाघाट, जबलपुर आदि से भी कार्यकर्ता शामिल रहे।

जिले के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता सुबह से ही उनके घर बधाई देने पहुंचने लगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के जन्मदिन पर दिन भर बधाइयों और मेल मिलाप का दौर चलता रहा।

श्री यादव भाजपा के वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता हैं। अपने कार्यकाल में उन्होने कई पदों पर रहकर अपने दायित्वों का

निर्वहन किया। पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को उपचुनाव में जिताने में उनकी अहम भूमिका थी।

जिला भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला जन्मदिन था। वे 61 वर्ष के हो गए हैं।

ये नेता पहुंचे

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव को बधाई देने के लिए उनके निवास पर प्रमुख रूप से सांसद बंटी विवेक साहू,

पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, विधायक कमलेश शाह, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, रमेश पोफली,

ताराचंद बावरिया, आशीष ठाकुर, नत्थन शाह, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, विजय पांडे,

भरत घई, लखन वर्मा, शंटी बेदी, टीकाराम चंद्रवंशी, शैलेन्द्र बबलू पटेल, विजय झांझरी, डाक्टर कृष्णा हरजानी,

योगेन्द्र राणा, अजय सक्सेना, अभिलाष गोहर, दिवाकर सदारंग, जुगल यादव, संजय पटेल, संजय सक्सेना,

गरिमा दामोदर, अभिषेक वर्मा,विक्रम सोनी, दीपक कोल्हे, कृपाशंकर सूर्यवंशी, प्रतीक दामोदर,

सचिन चौरसिया, विजेंद्र चौहान, रोशन सिगनापुरे जिले भर से भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा पदाधिकारी,

सामाजिक संगठन, सामाजिक संस्था एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

Read More…Vigil : कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, राहुल गांधी और पीएम मोदी के पुतले जले!

Read More…Complaint : सब इंजीनियर ने मांगी 50 हजार रुपए की रिश्वत, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *