Celebration : आपका स्नेह ही मेरी वास्तविक पूंजी : पं. रमेश दुबे

धूमधाम से मनाया गया लाडले नेता का जन्मदिन

Celebration : चौरई। छिंदवाड़ा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व चौरई के पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे का जन्मदिन

गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों की कतार लगी रही।

श्री दुबे ने ब्रम्हलीन पूज्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का स्मरण करते हुए पूजन अर्चन कर वृक्षारोपण किया।

उसके बाद कार्यकर्ताओं ने दुबे परिवार की मौजूदगी में केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

श्री दुबे ने मौजूद लोगों से कहा कि ‘आपका यह स्नेह ही मेरी वास्तविक पूंजी है।’

इसके साथ ही जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

नगर के सांदीपनी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को मप्र सरकार की योजनांतर्गत

स्कूटी वितरित करते हुए श्री दुबे ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शाला परिवार द्वारा केक काटकर श्री दुबे को जन्मदिन की बधाई दी गई। इसके बाद श्री जोड़ा हनुमान मंदिर में

पूजन अर्चन उपरांत समिति सदस्यों ने केक कटवाया। श्री दुबे के जन्मदिन पर कम्युनिटी हाल में नेत्र जांच शिविर

आयोजित किया गया जिसमें श्री दुबे भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं जिले के अन्य

भाजपा नेताओं के साथ शामिल हुए और मरीजों से उनका हालचाल जाना।

श्री दुबे को बधाई देने जिले के सांसद विवेक बंटी साहू भी पहुंचे। उन्होंने श्री दुबे का स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

शाम को सादगी सुंदरकांड ग्रुप द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया और श्री दुबे के दीर्घायु

स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

Read More…Complaint : सब इंजीनियर ने मांगी 50 हजार रुपए की रिश्वत, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत!

Read More…BJP News : दशहरा से जिला भाजपा के नए भवन का निर्माण होगा शुरू!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *