Proud : वर्ल्ड बुक फेयर में योगेंद्र राणा की किताब प्रदर्शित

‘मैं स्वयंसेवक ज्ञात अज्ञात’ ने बढ़ाया जिले का मान

Proud : छिंदवाड़ा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व लेखक योगेंद्र प्रताप राणा की संघ शताब्दी वर्ष में लिखित पुस्तक

‘मैं स्वयंसेवक ज्ञात-अज्ञात’ का प्रदर्शन वर्ल्ड बुक फेयर में किया गया है। यह जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में उक्त किताब को मिले विशेष स्थान पर श्री राणा ने क्रिटिक्स का आभार व्यक्त किया है।

श्री राणा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 प्रचारकों के जीवन पर शोध कर किताब को लिखा है जो

आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। किताब का अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में प्रदर्शन जिले के लिए गौरव की बात है।

इसलिए किया चयन…

वर्ल्ड बुक फेयर में शामिल किए जाने क्रिटिक्स द्वारा किताबों का चयन किया जाता है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योंगेंद्र प्रताप राणा की किताब ‘मैं स्वयं सेवक ज्ञात-अज्ञात’ को उन्होने ‘यूनिक’ माना और

इसीलिए उनकी किताब का चयन वर्ल्ड बुक फेयर में शामिल करने किया गया।

भारत मंडपम् में होता है आयोजन

वर्ल्ड बुक फेयर का आयोजन प्रतिवर्ष दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम् में किया जाता है।

यह मेला 10 से 18 जनवरी तक आयोजित किया जाता है जिसमें विश्व के विख्यात लेखकों की पुस्तकों का चयन

किया जाता है। मेले में हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं की किताबें शामिल की जाती है।

Read More…Honour : अक्षत स्मृति सम्मान 15 को, शामिल होंगी नामचीन हस्तियां

Read More…Health Camp : जरूरतमंदों को दिए कंबल, जांचा स्वास्थ्य भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *